Home आस्था त्रिलोकपुर नवरात्र मेला 2026: पहले दिन पहुंचे 9000 श्रद्धालु, 25 लाख से अधिक का चढ़ावा

त्रिलोकपुर नवरात्र मेला 2026: पहले दिन पहुंचे 9000 श्रद्धालु, 25 लाख से अधिक का चढ़ावा

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर नवरात्र मेला 2026: मेले के प्रथम दिन 9000 श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे, प्रातः 3:30 बजे खोले गए मंदिर के कपाट

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवरात्र मेले के प्रथम दिवस वीरवार को 9000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रातः 3:30 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए थे।

हमेशा की तरह मुख्य आरती की रस्म पुश्तेनी भक्त परिवार की ओर से ही निभाई गई। इस मौके पर भक्त परिवार के अलावा मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारी एवं सेवादार भी उपस्थित रहे। मुख्य आरती के बाद माता बालासुंदरी के पिंडी स्वरुप के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को समूहों में प्रवेश कराया गया।

Also Read

🔴 सिरमौर में हर घर तक पानी: जल जीवन मिशन से 1.21 लाख कनेक्शन, 3500 लोगों को मिली नई राहत

🔴 VIDEO माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर से माता के आज के दर्शन

मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई और देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक माता के दर्शन किए।

वहीं, जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास समिति प्रियंका वर्मा ने परिवार सहित माता की पूजा और यज्ञ-हवन कर सुख समृद्धि की कामना की।

चैत्र मांस शुक्ल पक्ष नवरात्र मेले के पहले दिन मंदिर न्यास समिति को 25,04750 रूपए चढ़ावे में प्राप्त हुए। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार ने बताया कि मेले के पहले दिन 9000 श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.