Home क्राइम सिरमौर: माजरा में 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक पकड़ा, पुलिस ने NDPS एक्ट में किया केस दर्ज

सिरमौर: माजरा में 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक पकड़ा, पुलिस ने NDPS एक्ट में किया केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को नोटिस पर छोड़ा; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

नाहन/माजरा (सिरमौर), 18 मार्च 2026: जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना माजरा की टीम को एक अहम सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक के कब्जे से स्मैक/हेरोइन बरामद की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जतिन कश्यप, निवासी ताजेवाला, जिला यमुनानगर, हरियाणा नशे का अवैध कारोबार करता है और मोटरसाइकिल नंबर HR71M-1021 के टूल बॉक्स में स्मैक लेकर मिश्रवाला की तरफ से पुरुवाला-कांशीपुर बद्रीपुर लिंक रोड की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका और तलाशी ली।

यह भी पढ़ें

🔴 पांवटा साहिब: पुलिस ने 6.66 ग्राम स्मैक/चिट्टा किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से करीब 3 ग्राम स्मैक/चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी को जांच के दौरान कानूनन नोटिस पर पाबंद किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.