सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब में 6.66 ग्राम स्मैक/चिट्टा किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब की विशेष अन्वेषण टीम ने बुधवार को एक व्यक्ति के कब्जे से 6.66 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहरूख पुत्र गुलजार अली, निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर लंबे समय से क्षेत्र में चिट्टा/स्मैक का अवैध कारोबार कर रहा है और आरोपी इस समय विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल, केदारपुर के पीछे बने निर्माणाधीन मकान के सामने मौजूद है, जहां वह ड्रग्स बेचने की फिराक में है।
ये भी पढ़ें
🔴 सोलन: बद्दी मखनूमाजरा गोलीकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके कैरी बैग से कुल 6.66 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 21, 61 और 85 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि वही स्मैक/चिट्टा कहां से लाया और किन लोगों को बेच रहा था।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को ड्रग्स कारोबार या अवैध तस्करी की जानकारी हो, तो वह तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
