त्रिलोकपुर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
कालाअंब (सिरमौर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त भूषण कुमार, निवासी जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक त्रिलोकपुर मेले में दुकान लगाने के लिए ऑटो रिक्शा में सामान लेकर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य साथी भी ऑटो में सवार था।
बुधवार रात करीब 9:50 बजे त्रिलोकपुर के समीप पहुँचते ही ऑटो चालक सुरेश कुमार ने ऑटो की गति बढ़ा दी। अचानक गति बढ़ने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में भूषण कुमार और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच गया।
Also read
🔴 कांगड़ा: निर्माण मजदूरों के 800 क्लेम फंसे, सरकार और अधिकारियों के पुतले जलाने की चेतावनी
घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन भूषण कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बहरहाल, हादसे की सूचना कालाअंब पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
