वी-गार्ड इंडस्ट्री कालाअंब में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, कर्मचारियों को दी आपातकालीन बचाव की जानकारी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में स्थित वी-गार्ड इंडस्ट्री लिमिटेड में बीते शनिवार को अग्निशमन एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण अग्निशमन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने कर्मचारियों को दिया।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले उपायों, विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के सही और सुरक्षित उपयोग, आपातकालीन निकासी (इवैक्यूएशन) प्रक्रिया और प्राथमिक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
Also Read
अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर एक अभ्यास के माध्यम से आग पर काबू पाने के व्यावहारिक तरीके भी दिखाए, जिससे कर्मचारियों को वास्तविक स्थिति में काम करने का अनुभव मिला।
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
