Home समस्या कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क अधूरी, नवरात्रि मेले से पहले नहीं हो पाया स्थाई सुधार कार्य

कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क अधूरी, नवरात्रि मेले से पहले नहीं हो पाया स्थाई सुधार कार्य

by Dainik Janvarta
0 comment

ईद के चलते लेबर की कमी, विभाग ने अस्थायी तौर पर गड्ढों को भरा

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियां जहां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, वहीं कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क की हालत इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि मेले से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि सड़क के गड्ढों को अस्थाई रूप से भरा जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क सुधार का कार्य नवरात्रि मेले से पहले किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन लेबर की कमी के चलते समय पर नहीं हो पाया। विभाग के अनुसार जिस ठेकेदार को सड़क का कार्य सौंपा गया है, उसकी अधिकतर लेबर ईद मनाने अपने घर गई हुई है। ऐसे में फिलहाल कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।

स्थिति को देखते हुए विभाग ने अस्थायी समाधान के तौर पर सड़क के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को कुछ हद तक राहत मिल सके। हालांकि यह उपाय केवल अस्थायी है और बारिश या भारी वाहनों के चलते यह फिर से खराब हो सकता है।

ये भी पढ़ें

👉 HP पंचायत चुनाव: 1 अप्रैल तक 18 साल पूरे करने वाले युवाओं के बनेंगे वोट, मतदाता सूची को लेकर काम में तेजी

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जानवेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि लेबर की अनुपलब्धता के कारण सड़क निर्माण कार्य को ईद तक स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लेबर वापस लौटेगी, कार्य को शुरू कर दिया जाएगा और जल्द ही सड़क को बेहतर बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि त्रिलोकपुर में नवरात्रि मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु माता बाला सुंदरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मेले से पहले सड़क की स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.