Home क्राइम सिरमौर पुलिस ने जल शक्ति विभाग की चोरी के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस ने जल शक्ति विभाग की चोरी के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

पम्पहाउसों से चोरी के मामले में 5 आरोपी अलग अलग दिन किए गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन में दर्ज जल शक्ति विभाग के पम्पहाउसों से चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 28 फरवरी, 2026 को सहायक अभियंता जेएसवी ने नाहन पुलिस को शिकायत दी थी कि मल्लोंवाला, भुड़, कून और खजूरना की लिफ्ट ईरिगेशन स्कीम के पम्पहाउसों से मोटर, गेट वाल, कॉपर वायर, पाइप फिटिंग सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए SIT टीम गठित की, जिसमें साईबर टीम, QRT और गुप्त सूत्रों की मदद ली गई।

गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त प्रिंस कुमार (19), पांवटा साहिब, सिरमौर (गिरफ्तारी: 13 मार्च),
गगन (21), माजरा, सिरमौर (गिरफ्तारी: 14 मार्च),
सुलेमान उर्फ़ गोला (20), निवासी खिदराबाद, यमुनानगर, हरियाणा (गिरफ्तारी: 17 मार्च),

Also Read

सिरमौर: बिजली विभाग के अधिकारी पर हमला: रात में ड्यूटी से लौटते समय 3 युवकों ने की मारपीट


विशाल उर्फ़ गाफू (23), निवासी नाहन, सिरमौर (गिरफ्तारी: 17 मार्च) और अर्पण (21), निवासी खिदराबाद, यमुनानगर, हरियाणा (गिरफ्तारी: 17 मार्च) के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के बाद अपने स्थायी पते छोड़ दिए थे और फोन बंद रखकर छिपे हुए थे। खुफिया जानकारी और टीम की मदद से उन्हें यमुनानगर, जगाधरी, बिलासपुर, मिर्जापुर, ताजेवाला, छछरोली, जैदर, प्रताप नगर इत्यादि स्थानों से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अलग-अलग दिनों में पम्पहाउसों से तांबा, कॉपर वायर, टूल्स, ATS स्टार्टर, गेट वाल, 3 फेज़ 3HP और 5HP मोटर चोरी की है। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि इन घटनाओं में और कौन संलिप्त था और चोरी का सामान कहां बेचा गया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.