माजरा में ढाबा संचालक के पास से 8 बोतल देसी शराब बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 बोतल देसी शराब बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नया गांव माजरा निवासी पवन कुमार, जो इलाके में डेली नीड्स की दुकान और ढाबा चलाता है, अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 08 बोतलें देसी शराब बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
