पानी की योजना के लिए 15 लाख और सराय निर्माण के लिए 10 लाख देने का ऐलान
शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पश्मी गांव में रविवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चालदा महासु महाराज के मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोग सौभाग्यशाली हैं कि चाल्दा महासू महाराज एक वर्ष के लिए पश्मी में विराजमान हुए हैं और क्षेत्रवासियों को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।
Also Read
🔴 मंडी में 152 करोड़ के ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास, CJI सूर्यकांत ने दिया बड़ा संदेश
उन्होंने इस मौके पर पश्मी गांव में पानी की योजना के लिए 15 लाख रुपये तथा सराय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
