Home समस्या पावर कट: कालाअंब और आसपास के कई क्षेत्रों में 15 मार्च को 9 घंटे बिजली बंद, यहां देखें प्रभावित इलाकों की पूरी सूची

पावर कट: कालाअंब और आसपास के कई क्षेत्रों में 15 मार्च को 9 घंटे बिजली बंद, यहां देखें प्रभावित इलाकों की पूरी सूची

by Dainik Janvarta
0 comment

पावर कट: कालाअंब, त्रिलोकपुर सहित कई क्षेत्रों में 15 मार्च को 9 घंटे पावर कट

कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में रविवार 15 मार्च को करीब 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से सबस्टेशनों में रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।

विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि 220/132/33 केवी सबस्टेशन अंधेरी, 132/33/11 केवी सबस्टेशन जोहड़ों तथा 33/11 केवी सबस्टेशन कालाअंब में जरूरी मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इसके चलते रविवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खैरी, जोहड़ों, भंडारीवाला, नागल सकेती, खारा-खारी, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, ढाकावाला, कोलावाला भूड़, जंगलाभूड़, नेरो कोटड़ी, बर्मा पापड़ी, मीरपुर कोटला सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह शटडाउन मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही प्रभावी होगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.