Home आस्था राशिफल 14 मार्च 2026: आज से शुरू हो रहा खरमास, जानिए मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा लाभ

राशिफल 14 मार्च 2026: आज से शुरू हो रहा खरमास, जानिए मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा लाभ

by Dainik Janvarta
0 comment

राशिफल 14 मार्च 2026: आज से शुरू हो रहा खरमास, जानिए मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा लाभ

दैनिक जनवार्ता डेस्क।
राशिफल 14 मार्च 2026: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई संभावनाओं और कुछ के लिए सतर्क रहने के संकेत दे रही है। आज गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा सूर्योदय के समय धनु राशि में रहेगा। वहीं सूर्य, मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में, जबकि शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज के बाद होने वाला सूर्य परिवर्तन जनमानस पर मिला-जुला प्रभाव डाल सकता है। साथ ही आज से खरमास की शुरुआत भी मानी जा रही है, जिसके कारण कुछ मांगलिक कार्यों में विराम देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में संतुलन बना रहेगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

वृषभ राशि (राशिफल 14 मार्च 2026)
वृषभ राशि के लोगों के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्य सूर्योदय के बाद जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा जबकि व्यापार में सतर्कता जरूरी है।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आने वाला समय बेहतर संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और नौकरी से जुड़े मामलों में भी स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि फिलहाल कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
उपाय: बजरंगबली की शरण लें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। पढ़ाई-लिखाई या बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (राशिफल 14 मार्च 2026)
कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। गृह-क्लेश के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। भूमि या भवन से जुड़े कार्य भी संभव हैं।
उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा जबकि प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। धन आगमन के संकेत हैं और परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। निवेश या बचत में वृद्धि की संभावना है।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातक आज अपनी सौम्यता और व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। जीवन में आवश्यक चीजों की उपलब्धता बनी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में संतुलन रहेगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए खर्चों में वृद्धि चिंता का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव या बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। व्यापार में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।

मीन राशि (राशिफल 14 मार्च 2026)
मीन राशि के जातकों को रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.