कालाअंब में नेशनल हाईवे-07 पर बड़ा सड़क हादसा, कई वाहन टकराए, एचआरटीसी बस भी चपेट में
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे-07 पर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। हादसा रात करीब 10:30 बजे कालाअंब स्थित टोल टैक्स बैरियर के समीप और पुराने थाना भवन के सामने हुआ, जहां कई वाहनों के आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। एक व्यक्ति के आंशिक घायल होने की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक हुए बड़े हादसे के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की चपेट में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस भी आ गई, जो यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसके अलावा एक ट्रक, बाइक और स्कूटी भी चपेट में आए। सभी वाहनों को क्षति पहुंची है।
🔴 घटना से सम्बंधित वीडियो यहां देखें ✅
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति की जांच की और यातायात सुचारु करवाया।
🔴 कालाअंब में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बड़ा सड़क हादसा पेश आया, देखें Video
हादसे का कारण
जानकारी के मुताबिक कालाअंब की ओर जा रहे एक लोड टिप्पर ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे ट्रक घूम कर नेशनल हाईवे 07 के साथ बनी दुकानों से जा टकराया। इस हादसे की चपेट में एचआरटीसी की चंडीगढ़ जा रही बस सहित एक अन्य ट्रक, एक बाइक और एक स्कूटी भी आए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल रहा। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। वहीं, एचआरटीसी की बस में सवार सभी यात्री सकुशल हैं। दूसरी बस से यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। बहरहाल, कालाअंब पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
