Home हादसा सिरमौर: सराहां तालाब में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, सुबह 4:33 बजे सीसीटीवी में दिखा था आखिरी बार

सिरमौर: सराहां तालाब में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, सुबह 4:33 बजे सीसीटीवी में दिखा था आखिरी बार

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: सराहां तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, सुबह 4:33 बजे आखिरी बार सीसीटीवी में दिखा

सराहां (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सराहां बाजार स्थित तालाब में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल गौतम उर्फ कान्हा निवासी सराहां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सराहां सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे के बाद की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह तालाब की दिशा से जोर से छलांग जैसी आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। हालांकि उस समय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तालाब में कुछ भी दिखाई नहीं दिया।

इस बीच दोपहर में युवक के पिता रमेश गौतम ने अपने बेटे कमल गौतम के लापता होने की रिपोर्ट थाना पच्छाद में दर्ज करवाई। इसके बाद पच्छाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान युवक की आखिरी फुटेज सुबह करीब 4:33 बजे बाजार सड़क से डीएवी स्कूल की ओर तालाब वाली सड़क पर जाते हुए मिली।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने स्थानीय युवक गोलू की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस के एक जवान और स्थानीय युवक को पानी में तैरते हुए युवक के बाजुओं से पैर टकराने का एहसास हुआ, जिसके बाद शव पानी के ऊपर आ गया। शव को बाहर निकालने पर उसकी पहचान कमल उर्फ कान्हा के रूप में हुई।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि सराहां बाजार स्थित तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.