Home समस्या एलपीजी गैस अपडेट: हिमाचल में एलपीजी सप्लाई पर सरकार की कड़ी निगरानी, मुख्य सचिव का बयान

एलपीजी गैस अपडेट: हिमाचल में एलपीजी सप्लाई पर सरकार की कड़ी निगरानी, मुख्य सचिव का बयान

by Dainik Janvarta
0 comment

केंद्र और राज्य सरकार कर रही लगातार मॉनिटरिंग, जिलों को दिए गए सतर्क रहने के निर्देश

शिमला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और पेट्रोलियम उत्पादों के व्यापार में आ रही बाधाओं का असर अब भारत में भी महसूस किया जाने लगा है। ऐसे हालात में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में एलपीजी और अन्य जरूरी आपूर्ति की स्थिति पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मौजूदा हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सभी जिलों को नियमित अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी उपायुक्तों, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा तेल कंपनियों से कहा गया है कि वे एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की नियमित जानकारी साझा करें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जा सकें।

मुख्य सचिव के अनुसार केंद्र सरकार भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पूरे देश में गैस आपूर्ति की स्थिति की निगरानी की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव ने भी सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है।

Also Read

🔴 सिरमौर में घरेलू गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत, कई उपभोक्ता नहीं कर पा रहे सिलेंडर बुक
👉गैस बुकिंग समस्या पर क्या बोला सम्बंधित विभाग? जानें

संजय गुप्ता ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है और फिलहाल केंद्र ने घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध कुछ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को होटल और फूड इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं पर असर न पड़े।

सरकार का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

वहीं, जिला सिरमौर प्रशासन गैस बुकिंग समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। शुक्रवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर की ओर से गैस बुकिंग समस्या के समाधान के लिए सम्बंधित गैस कम्पनीयों से सम्पर्क किया गया। जल्द ही समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दैनिक जनवार्ता टीम ने जमीनी स्तर पर शुक्रवार को स्थिति जांची और लोगों से बातचीत की। इस दौरान टीम को पता चला कि रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच यदि बुकिंग के लिए कॉल की जाए तो बुकिंग हो जाएगी। ऐसे कई उपभोक्ताओं से बात की गई जिनकी गैस बुकिंग इस अवधि के दौरान हुई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.