मोगीनंद स्कूल के छात्र आदित्य शर्मा का इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए चयन
विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपये
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद के कक्षा 11 के छात्र आदित्य शर्मा ने अपनी प्रतिभा से स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य का चयन केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना के लिए हुआ है। इस योजना के तहत उन्हें विज्ञान परियोजना तैयार करने के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इस राशि की मदद से आदित्य अपना विज्ञान प्रोजेक्ट तैयार करेंगे और इसके साथ ही वह जिला स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में छात्र अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करेंगे।
Also Read
विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार आदित्य पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान गतिविधियों में भी काफी रुचि रखते हैं और नई-नई वैज्ञानिक अवधारणाओं पर काम करने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आदित्य आगे भी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
आदित्य की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है और स्कूल प्रबंधन तथा शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
