Home राजनीति तीसरा मोर्चा बनने से भाजपा को होगा नुकसान, कांग्रेस को नहीं पड़ेगा असर : विनय कुमार

तीसरा मोर्चा बनने से भाजपा को होगा नुकसान, कांग्रेस को नहीं पड़ेगा असर : विनय कुमार

by Dainik Janvarta
0 comment

तीसरा मोर्चा बनने से भाजपा को होगा नुकसान : विनय कुमार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में संभावित तीसरे राजनीतिक मोर्चे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दावा किया है कि यदि प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनता है तो इसका सबसे अधिक नुकसान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को होगा। उनका कहना है कि अभी तक तीसरे मोर्चे से जुड़े जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं, उनमें अधिकतर ऐसे लोग हैं जिनका अतीत भाजपा से जुड़ा रहा है। ऐसे में इसका सीधा असर भाजपा के वोट बैंक पर पड़ेगा, जबकि कांग्रेस को इससे ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है।

अपने जन्मदिन के अवसर पर शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान मीडिया से बातचीत में विनय कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में समय-समय पर तीसरे मोर्चे की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन जनता का विश्वास अंततः उन दलों पर ही रहता है जो प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करते हैं।

Also Read

🔴 हिमाचल के 140 स्कूल बनेंगे CBSE पैटर्न पर, दो महीने में मिलेंगे शिक्षक और नया ड्रेस कोड: सीएम सुक्खू

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, जिससे जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे में तीसरे मोर्चे की चर्चा से कांग्रेस को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की ओर से राजीव भवन में एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विनय कुमार ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

जन्मदिन के अवसर पर राजीव भवन में पार्टी का माहौल उत्सव जैसा रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई और अन्य अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने विनय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से कांग्रेस प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.