तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल; माजरा थाना में मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के माजरा क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को एक कार (नंबर UP16BU-0399) पांवटा साहिब की ओर से नाहन की तरफ तेज रफ्तार से आ रही थी। आरोप है कि कार चालक सचिन चौधरी, निवासी तेलियो नगला, डाकघर व तहसील अनुपशहर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) ने वाहन चलाते समय गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार लेखराज पुत्र शिव राम निवासी गांव सैंज, तहसील सगड़ाह, जिला सिरमौर, संजीव पुत्र दुर्गा सिंह निवासी शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब और आयुष पुत्र लेखराज निवासी सैंज घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस थाना माजरा में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 (a) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
