Home समस्या सिरमौर में LPG की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान; जरूरत अनुसार ही बुक करें सिलेंडर: डीसी प्रियंका वर्मा

सिरमौर में LPG की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान; जरूरत अनुसार ही बुक करें सिलेंडर: डीसी प्रियंका वर्मा

by Dainik Janvarta
0 comment

LPG को लेकर अफवाहों पर डीसी प्रियंका वर्मा का बड़ा बयान, सिरमौर में पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर Priyanka Verma ने दी।

उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व एशिया में जारी अंतरराष्ट्रीय तनाव की खबरों के चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों की तरह जिला सिरमौर में भी एलपीजी की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि, जिला में संचालित सभी गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें, ताकि सभी लोगों को समय पर आपूर्ति मिलती रहे।

Also Read

🔴 LPG Crisis: हिमाचल में गैस को लेकर सरकार अलर्ट, डीसी करेंगे रोज समीक्षा

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग एसएमएस, मोबाइल ऐप, मिस्ड कॉल और ओएमसी की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

डीसी ने जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में अनावश्यक देरी या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह संबंधित गैस एजेंसी या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर के दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.