Home राज्यहिमाचल प्रदेश चंबा में दिल दहला देने वाली घटना: 7वीं की छात्रा ने परीक्षा के बाद रावी नदी में कूदकर दी जान

चंबा में दिल दहला देने वाली घटना: 7वीं की छात्रा ने परीक्षा के बाद रावी नदी में कूदकर दी जान

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल: 7वीं की छात्रा ने परीक्षा के बाद रावी नदी में लगाई छलांग, इलाके में शोक

चंबा। चंबा जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा देने के बाद रावी नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेघा (13) पुत्री चरण सिंह निवासी शिकारी, उपमंडल चुराह, बुधवार को महर्षि दयानंद मठ स्कूल में परीक्षा देने के बाद करीब दोपहर 2 बजे घर के लिए निकली थी। उसके साथ उसकी एक सहेली भी थी। रास्ते में छात्रा ने अपनी सहेली से कहा कि वह दूसरे रास्ते से घर चली जाए। सहेली के ओझल होते ही मेघा सीधे रावी नदी की ओर चली गई।

बताया जा रहा है कि नदी के किनारे पहुंचकर उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी। कुछ समय बाद नदी के तट पर उसका शव दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने नदी में उतरकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

Also Read

🔴 शिमला: न्यू शिमला में 1 करोड़ की प्रतिबंधित LSD ड्रग बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के शव गृह में रखवा दिया। छात्रा के पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके चंबा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। यह जांच की जा रही है कि परीक्षा के दौरान कोई घटना हुई थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने भाई के साथ चंबा में किराए के कमरे में रहती थी, जबकि उसका भाई 11वीं कक्षा का छात्र है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्रा का शव नदी से बरामद कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.