Home क्राइम सिरमौर में नशीली दवाओं का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार, हजारों कैप्सूल और गोलियां बरामद

सिरमौर में नशीली दवाओं का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार, हजारों कैप्सूल और गोलियां बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

पहले से गिरफ्तार आरोपियों के साथी भी दबोचे, अब तक कुल 14,640 नशीले कैप्सूल और 4,800 गोलियां बरामद

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार आरोपियों के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 3600 नशीले कैप्सूल और 600 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज अभियोग संख्या 54/26 दिनांक 08 मार्च 2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 22 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। स्पेशल डिटेक्शन टीम, सब डिवीजन पांवटा साहिब ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और मोहम्मद नवाज पुत्र विशाल अहमद निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 11,040 नशीले कैप्सूल और 4,200 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं।

Also Read

🔴 कालाअंब में अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने की 12 बोतल देशी शराब माल्टा बरामद

मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने तीसरे आरोपी शाकिब पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी गांव चिल्काना को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने के बाद 12 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

इसके अलावा चौथे आरोपी बॉबी कुमार पुत्र दीपक निवासी गांव अतरगढ़, जिला सहारनपुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 3600 नशीले कैप्सूल और 600 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी को अदालत से 14 मार्च 2026 तक पुलिस हिरासत रिमांड मिला है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 14,640 नशीले कैप्सूल और 4,800 नशीली गोलियां बरामद हो चुकी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.