Home योजनाएं Himachal News: हिमाचल में भांग की खेती होगी वैध! अगली कैबिनेट बैठक में आ सकता है बड़ा फैसला

Himachal News: हिमाचल में भांग की खेती होगी वैध! अगली कैबिनेट बैठक में आ सकता है बड़ा फैसला

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल में भांग की खेती होगी वैध, अगली कैबिनेट बैठक में आ सकता है बड़ा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को वैध बनाने को लेकर सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने संकेत दिए हैं कि अगली कैबिनेट बैठक में भांग की खेती को लीगल करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी चर्चा हुई है। सरकार भांग की खेती को वैध बनाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और इसे अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो प्रदेश में नियंत्रित और वैज्ञानिक तरीके से भांग की खेती शुरू की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस विषय पर पहले से ही शोध कार्य भी चल रहा है। इसके लिए नौणी विश्वविद्यालय और पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय को रिसर्च के लिए फंडिंग दी गई है, ताकि भांग की खेती के औद्योगिक और औषधीय उपयोगों का अध्ययन किया जा सके।

Also Read

🔴 शीतला अष्टमी 2026 आज: माता शीतला को ऐसे लगाएं बासी भोजन का भोग, पढ़ें व्रत कथा और पूजा विधि

मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से भांग की खेती शुरू होने से किसानों को नई आय के अवसर मिल सकते हैं और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ हो सकता है। सरकार इस पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित और नियमों के तहत लागू करने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार का फोकस किसानों और प्रदेश के आर्थिक हितों पर है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.