कालाअंब में अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने 12 बोतल देशी शराब बरामद की
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 12 बोतल प्लास्टिक की देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र सिंग राम निवासी रामपुर जट्टान, वार्ड नंबर 11, डाकघर कालाअंब, तहसील नाहन जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
Also Read
🔴 नाहन में माँ और दो बेटों से 15.73 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना कालाअंब में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
