Home क्राइम सिरमौर के शिलाई में 300 से ज्यादा हरे चीड़ के पेड़ काटने के मामले में बीओ और वनरक्षक निलंबित

सिरमौर के शिलाई में 300 से ज्यादा हरे चीड़ के पेड़ काटने के मामले में बीओ और वनरक्षक निलंबित

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: शिलाई में 300 से अधिक हरे चीड़ के पेड़ काटने का मामला, वन खंड अधिकारी व वनरक्षक निलंबित

शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में हरे-भरे चीड़ के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित वन खंड अधिकारी और वनरक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अभी जारी है और जांच के दायरे में विभाग के अन्य कर्मचारी भी आ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र में बड़ी संख्या में हरे चीड़ के पेड़ काटे जाने की शिकायत सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यहां 25 पेड़ों की कटाई की अनुमति ली गई थी, लेकिन मौके पर 282 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया।

Also Read

🔴 सिरमौर: शिलाई में 282 पेड़ों के अवैध कटान पर गरमाया मामला, एबीवीपी ने अरण्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जांच को आगे बढ़ाते हुए वन विभाग की टीम ने जब मौके पर विस्तृत निरीक्षण किया तो कुल 307 पेड़ों को चिन्हित किया गया, जिनकी अवैध कटाई की गई है।

आरोप है कि एक प्रभावशाली परिवार द्वारा बिना अनुमति सैकड़ों हरे पेड़ काट दिए गए। इस मामले में वन विभाग ने पुलिस थाना शिलाई में संबंधित परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए वन खंड अधिकारी और वनरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वन विभाग के डीएफओ बी.आर. कंडेटा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया गया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.