नाहन में झाड़ियों में छुपकर चिट्टा ले रहा था युवक, पुलिस ने किया काबू
नाहन (सिरमौर)। नाहन में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरोइन/चिट्टा का सेवन करते हुए पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मिल्क चिलिंग प्लांट काँशीवाला ग्राउंड के पास झाड़ियों में एक युवक संदिग्ध हालत में छिपा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम शुभम पुत्र गिरधारी लाल, निवासी गांव व डाकघर मोगीन्नद, थाना कालाअंब, तहसील नाहन, जिला सिरमौर बताया।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह हिरोइन/चिट्टा का आदी है और उसने अभी-अभी प्लास्टिक सिरिंज के जरिए चिट्टा इंजेक्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक सिरिंज, एक प्लास्टिक बोतल और ढक्कन बरामद किया है।
Also Read
🔴 नाहन में माँ और दो बेटों से 15.73 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की आगामी जांच जारी है।
