पांवटा साहिब: 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू, 50 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका
नाहन (सिरमौर)। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पांवटा साहिब स्थित मैसर्ज नंज मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, रामपुरघाट में अप्रेंटिस के 50 पदों को भरने के लिए 12 मार्च 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 9600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से मुफ्त यात्रा, भोजन और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
Also Read
🔴 हिमाचल में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और अंतिम तिथि
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च को निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंच सकते हैं। उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर आएं।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 98166-16319 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
