Home राजनीति सिरमौर: 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीपीआईएम की बड़ी रैली, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

सिरमौर: 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीपीआईएम की बड़ी रैली, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmour News: 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीपीआईएम की बड़ी रैली, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ होगा प्रदर्शन

नाहन (सिरमौर): कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सस्ट) (सीपीआईएम) ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को राजधानी नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित करने का ऐलान किया है। इस रैली में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

यह जानकारी सीपीआईएम के राज्य सचिव संजय चौहान ने जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक और श्रम नीतियों से मजदूर वर्ग के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उनका कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कानूनों में बदलाव से कामगारों की सुरक्षा और अधिकारों पर असर पड़ा है।

संजय चौहान ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से देश के किसानों और छोटे कारोबारियों को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर सीपीआईएम देशभर में जनआंदोलन चला रही है और इसी क्रम में 24 मार्च को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस रैली में देश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.