हिमाचल प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों को भरने के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा और योग्यता
इस भर्ती के लिए 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का कम से कम जमा दो (12वीं) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही जेबीटी, डीएलएड या संबंधित डिप्लोमा कोर्स किया होना अनिवार्य है।
इसके अलावा अभ्यर्थी का अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास होना भी जरूरी रखा गया है।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। यदि आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती हो जाती है और उसे ठीक करना पड़ता है तो इसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Also Read
🔴 एनएमएमएस परीक्षा में मोगीनंद स्कूल की दो छात्राएं सफल, 4 साल तक मिलेगी 48 हजार की छात्रवृत्ति
तीन माह में पूरी हो सकती है भर्ती
सूत्रों के अनुसार आयोग इस भर्ती प्रक्रिया को दो से तीन माह के भीतर पूरा करने की योजना बना रहा है। इससे पहले जनवरी में आयोजित जेबीटी भर्ती के लिए लगभग 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया गया था।
किस श्रेणी में कितने पद
अधिसूचना के अनुसार 600 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:
सामान्य वर्ग: 224, ईडब्ल्यूएस: 73, सामान्य (WFF): 8, ओबीसी (UR): 95, ओबीसी (BPL): 22, ओबीसी (WFF): 2, एससी (UR): 118, एससी (BPL): 22, एससी (WFF): 3, एसटी (UR): 25, एसटी (BPL): 8 पद
ये सभी पद जॉब ट्रेनी आधार पर भरे जाएंगे।
प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह शिक्षक बनने का अच्छा अवसर माना जा रहा है।
