एनएमएमएस परीक्षा में सफल हुआ बनकला स्कूल का छात्र मनन भाटिया
4 साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला के 8वीं कक्षा के छात्र मनन भाटिया का चयन नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) के लिए हुआ है।
मनन भाटिया पुत्र रामचरण भाटिया, निवासी बनकला (नाहन) ने एनएमएमएस की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये (1000 रुपये प्रतिमाह) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी जाती है।
Also Read
🔴 एनएमएमएस परीक्षा में मोगीनंद स्कूल की दो छात्राएं सफल, 4 साल तक मिलेगी 48 हजार की छात्रवृत्ति
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति तनवर ने छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मनन की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्रधानाचार्य ने उम्मीद जताई कि मनन की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
