Home शिक्षा एनएमएमएस परीक्षा में मोगीनंद स्कूल की दो छात्राएं सफल, 4 साल तक मिलेगी 48 हजार की छात्रवृत्ति

एनएमएमएस परीक्षा में मोगीनंद स्कूल की दो छात्राएं सफल, 4 साल तक मिलेगी 48 हजार की छात्रवृत्ति

by Dainik Janvarta
0 comment

मोगीनंद स्कूल की दो छात्राओं ने एनएमएमएस परीक्षा पास कर बढ़ाया मान, चार साल तक मिलेगी 48 हजार की छात्रवृत्ति

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के कालाअंब क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा मन्नत ठाकुर और गरिमा ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृति (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि इस परीक्षा में सफलता मिलने के बाद दोनों छात्राओं को कक्षा 9वीं से 12वीं तक चार वर्षों के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक छात्रा को चार वर्षों में कुल 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

also read

🔴 9 मार्च 2026 का राशिफल: इन 4 राशियों को होगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य

उन्होंने बताया कि छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें “माह के स्टार परफॉर्मर” के रूप में भी नामित किया है।

प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और भविष्य में और भी छात्र इस तरह की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.