9 मार्च 2026 का राशिफल: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और नए मौके मिल सकते हैं
9 मार्च 2026 का राशिफल: ज्योतिष के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति कुछ मिश्रित संकेत दे रही है। गुरु मिथुन राशि में हैं, जबकि केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे, लेकिन बाद में वृश्चिक राशि में प्रवेश कर नीच के हो जाएंगे।
वहीं सूर्य, बुध, मंगल और राहु का संयोग कुंभ राशि में बन रहा है, जबकि शुक्र और शनि मीन राशि में स्थित हैं। शुक्र यहां उच्च के हैं, लेकिन शनि शत्रु क्षेत्र में होने से कुछ असंतुलन की स्थिति भी बन सकती है। ग्रहों के इस संयोजन के कारण अगले दो से ढाई दिन तक मानसिक तनाव, दांपत्य जीवन में मतभेद और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है। ऐसे में संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है।
हालांकि कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी में फंसने की आशंका बन सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। बेवजह जोखिम लेने से बचें।
उपाय: काली वस्तु का दान करें और लाल रंग की कोई चीज अपने पास रखें।
वृषभ राशि
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में भी स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि
आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन मानसिक व्यस्तता और हल्की परेशानियां बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
कर्क राशि
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में बहस या तकरार की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़े मामलों में थोड़ा धैर्य रखें। व्यापारिक मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी।
उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि
घर-परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। हालांकि भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत भी मिल रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी और संतान का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आपकी मेहनत और पराक्रम का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। रोजगार और करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। शत्रु भी कमजोर पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
तुला राशि
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं। हालांकि मन थोड़ा उदास या चिड़चिड़ा रह सकता है। जल्दबाजी में बोलने से बचें। फिलहाल निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
आज आप शांत और संतुलित स्वभाव के साथ आगे बढ़ेंगे। इससे आपके आसपास सकारात्मक माहौल बनेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
मन में चिंता या उलझन बनी रह सकती है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और संतान से जुड़ी बातें मध्यम रहेंगी।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने कामों से भी लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन मन में बेचैनी और घबराहट भी महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
अब धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
