सिरमौर में नशा माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.75 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा/स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को SIU नाहन की पुलिस टीम गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए पांवटा साहिब क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि मनोज कुमार पुत्र स्व. रघुबीर सिंह, निवासी बडवास, जिला सिरमौर काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने के अवैध धंधे में लिप्त है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.75 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया गया।
Also Read
🔴 पांवटा साहिब में 11,040 कैप्सूल और 4,200 नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
