Home योजनाएं नाहन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणाएं: महिला SI की विशेष भर्ती, मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़

नाहन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणाएं: महिला SI की विशेष भर्ती, मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणाएं: क्लास-थ्री नौकरियों में महिलाओं को 25% आरक्षण

मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ देंगे

नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में क्लास-थ्री पदों की भर्ती में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में महिला सब-इंस्पेक्टर की विशेष भर्ती, नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ रुपये और विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने की घोषणा भी की।

नाहन पीजी कॉलेज में नए कोर्स होंगे शुरू

मुख्यमंत्री ने बताया कि पीजी कॉलेज नाहन में अगले शैक्षणिक सत्र से
एमएससी जियोलॉजी, एमबीए, एमए हिस्ट्री की कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।

महिलाओं के लिए सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाओं का सशक्तिकरण है। उन्होंने बताया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार देने के लिए 150 बीघा तक की संपत्ति में बेटियों को हिस्सा सुनिश्चित किया गया है।

Also Read

🔴 हिमाचल में उधार पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सोमवार से सरकारी विभागों को भी करना होगा कैश पेमेंट

इसके साथ ही इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथ में हैं और कई जिलों में महिला अधिकारी अहम पदों पर कार्य कर रही हैं।

विवाह आयु बढ़ाने और महिलाओं को पेंशन पर विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों की विवाह आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का निर्णय लिया है। साथ ही विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन देने पर भी अगले वर्ष विचार किया जाएगा।

आपदा राहत और केंद्र सरकार पर भी बोले

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के घरों के पुनर्निर्माण के लिए 7 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि अभी तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.