नाहन कल आएंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, 190 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
नाहन (सिरमौर)। सुखविंद्र सिंह सुखू कल जिला सिरमौर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह जानकारी नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विद्युत विभाग से जुड़ी करीब 190 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से बने कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जनता को समर्पित करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं –
👉 नाहन में टेबल टेनिस एवं स्क्वैश कोर्ट परिसर
👉 जिला पंचायत संसाधन केंद्र
👉 राजकीय पॉलिटेक्निक धौलाकुआँ में लड़कों का छात्रावास, कन्या छात्रावास और शैक्षणिक भवन की दूसरी मंजिल
👉 पॉलिटेक्निक परिसर में आवासीय ब्लॉक और ऑटोमोबाइल ब्लॉक
👉 कालाअंब में फायर पोस्ट बिल्डिंग
👉 जुड्डा का जोहड़–गड्डा लिंक रोड का उद्घाटन
153 करोड़ की नई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
मुख्यमंत्री करीब 153 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कई सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। इनमें शामिल हैं –
👉 भेड़ों–अदिबद्री सड़क मार्ग
👉 बर्मापापड़ी–पालियों–माजरी सड़क उन्नयन
👉 भद्रकाली मंदिर से वन चेक पोस्ट कोलर–विलासपुर लिंक रोड उन्नयन
👉 सड़क सुरक्षा व डंपिंग संरचना कार्य
👉 कांशीवाला–बिरोजा फैक्ट्री–जाबल का बाग सड़क निर्माण
👉 सैनवाला–झमिरिया–जामनीवाला–चारूवाला कोटला लिंक रोड
👉 मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन का नया भवन
इसके अलावा स्मार्ट ग्रिड तकनीक के माध्यम से पांवटा साहिब और नाहन शहर में 24×7 गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति योजना की भी शुरुआत की जाएगी।
महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक भागीदारी की अपील
विधायक अजय सोलंकी ने जिले की महिलाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनें।
