Home राज्यहिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब होली मेला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, बोले– मेलों से बढ़ता है भाईचारा

पांवटा साहिब होली मेला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, बोले– मेलों से बढ़ता है भाईचारा

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब होली मेला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित प्रसिद्ध होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शनिवार शाम उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी में आयोजित यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है और विभिन्न धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा की सीमाओं से सटे इस क्षेत्र में विविध संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो यहां की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाता है।

Also Read

🔴 पांवटा साहिब होली मेला: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़ आज, बब्बू मान समेत कलाकार देंगे प्रस्तुति

मंत्री ने कहा कि मेलों और उत्सवों के माध्यम से समाज में समरसता और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है तथा भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में पारंपरिक मेलों की महत्ता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन प्रदेश के लोगों ने अपनी प्राचीन परंपराओं को सहेज कर रखा है, जो सराहनीय है।

उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वित्तीय चुनौतियों और केंद्र सरकार के सहयोग की कमी के बावजूद राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उद्योग मंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय (सेंटर स्कूल) खोला जाएगा, जिसके लिए हरिपुर टोहाना क्षेत्र में भूमि का चयन कर लिया गया है।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नगर परिषद पांवटा साहिब की ओर से मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उपमंडलाधिकारी गुंजित चीमा और कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने उन्हें टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और पंजाबी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के निदेशक असगर अली, अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक तपेन्द्र सैनी, खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम, एचपी एसआईडीसी के निदेशक रमेश देसाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार मस्तराम भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.