मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में महंगाई का प्रभाव, रसोई गैस की कीमतें प्रभावित
दैनिक जनवार्ता डेस्क, ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। भारत में रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रूपए तक बढ़ाये हैं। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपए तक का इजाफा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर भारत की ऊर्जा कीमतों पर पड़ने लगा है।
आम आदमी की रसोई पर बढ़ेगा बोझ
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग परिवारों की रसोई पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है कि बढ़ती महंगाई के बीच सरकार का यह निर्णय आम लोगों के बजट को बुरी तरह प्रभावित करेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है तो आने वाले समय में ऊर्जा से जुड़ी अन्य चीजों की कीमतों पर भी इसका व्यापक असर पड़ सकता है।
क्यों बढ़े गैस के दाम?
ऊर्जा बाजार से जुड़े जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव, मिडिल ईस्ट में बढ़ता भू राजनीतिक तनाव आयात लागत में वृद्धि और तेल कंपनियों की लागत का बढ़ना ऐसी कई वजह हो सकती हैं।
आगे क्या होगा?
यदि वैश्विक हालात जल्द स्थिर नहीं होते तो एलजी सहित अन्य ईंधन की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है हालांकि सरकार और तेल कंपनियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
