Home योजनाएं 2.57 करोड़ की सड़क पर दौड़ी पहली एचआरटीसी बस, कोटड़ी में खुशी का माहौल

2.57 करोड़ की सड़क पर दौड़ी पहली एचआरटीसी बस, कोटड़ी में खुशी का माहौल

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन: जुड्डा के जोहड़-कोटड़ी सड़क पर एचआरटीसी बस का सफल ट्रायल, दशकों का इंतजार खत्म

नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के अंतर्गत जुड्डा के जोहड़ से कोटड़ी तक बनी नई संपर्क सड़क पर शुक्रवार को एचआरटीसी बस का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं ट्रायल के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

करीब 2.57 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित रहे कोटड़ी और आसपास के ग्रामीणों के लिए यह मार्ग किसी सपने के सच होने जैसा है। वर्षों से लोग पैदल या कच्चे रास्तों से आवाजाही करने को मजबूर थे, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने की उम्मीद से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बस के कोटड़ी गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक अजय सोलंकी और एचआरटीसी की टीम का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से न केवल उनकी आवाजाही आसान होगी बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

👉 सिरमौर के त्रिलोकपुर में बढ़ रहा धार्मिक पर्यटन, शिवताल में बोटिंग बनी श्रद्धालुओं का नया आकर्षण

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बताया जा रहा है कि 8 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस सड़क का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 12.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कांसीवाला-जाबलबाग-बनोग सड़क का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि नई सड़क और बस सेवा शुरू होने से इलाके की तस्वीर बदल सकती है और आने वाले समय में यहां विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.