Sirmaur News: नाहन में तेंदुए के पंजे काटने का सनसनीखेज मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के नाहन में तेंदुए के पंजे काटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब रेस्क्यू किए गए तेंदुए की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके पंजे कटे होने का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को गांव सतीवाला स्थित शक्ति उर्फ बन्टी के बकरी फार्म, जो राधा कृष्ण आश्रम के नजदीक है, वहां एक तेंदुआ घुस गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया था और आगे उपचार के लिए शिमला भेजा गया था।
बाद में शिमला में तेंदुए की मौत हो गई। जब उसका पोस्टमॉर्टम किया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तेंदुए के अगले बाएं पैर का पंजा चार नाखूनों सहित गायब था, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
ये भी पढ़ें
🔴 Sirmaur News: रिहायशी मकान में चल रहा था चिट्टे का कारोबार, 4.87 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
🔴 चंबा: डलहौजी पुलिस ने पकड़ी 4.664 किलो चरस, दो आरोपी गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तेंदुए के पंजे काटने की योजना बनाई थी और दरांती व कुल्हाड़ी लेकर शेड में गए थे।
घर की तलाशी में मिले दो तोते
पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपियों के घर की तलाशी ली। इस दौरान एक पिंजरे में दो वन्य जीव (तोते) भी बंद पाए गए, जिन्हें वन विभाग ने कब्जे में ले लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में वन विभाग ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
शक्ति उर्फ बन्टी पुत्र प्रेम सिंह, निवासी रैड क्रॉस रोड कच्चा टैंक नाहन, नीरज पुत्र रमेश कुमार, निवासी रानी ताल नाहन जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।
इन धाराओं में केस दर्ज
वन परिक्षेत्र अधिकारी नाहन की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल इस मामले की आगे की जांच पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है।
