राजगढ़ में रिहायशी मकान में चल रहा था चिट्टे का कारोबार, तीन युवक गिरफ्तार
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर के राजगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर 4.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी अक्षित चौहान के कमरे में रखी आलमारी के अंदर लोकर से 4.87 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
Also Read
🔴 चंबा: डलहौजी पुलिस ने पकड़ी 4.664 किलो चरस, दो आरोपी गिरफ्तार
🔴 मंडी: कूड़े में लगाई आग से जंगल में भड़की भीषण आग, मकान और गोशाला जलकर राख
पुलिस ने मौके से अक्षित चौहान पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी नजदीक पुराना बस स्टैंड, राजगढ़, अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी नजदीक डीएवी स्कूल, राजगढ़ और शुभम वर्मा पुत्र संजीव वर्मा, निवासी खैरी रोड राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने रिहायशी मकान से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में शामिल थे।
इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।
