Home क्राइम चंबा: डलहौजी पुलिस ने पकड़ी 4.664 किलो चरस, दो आरोपी गिरफ्तार

चंबा: डलहौजी पुलिस ने पकड़ी 4.664 किलो चरस, दो आरोपी गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

चंबा: डलहौजी पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

चंबा। डलहौजी पुलिस ने बुधवार रात भरमौर-पठानकोट हाईवे के लाहड़ के पास एक कार में छुपाई गई 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ कार्यालय और पुलिस चौकी बनीखेत के अधिकारियों ने रात्रि गश्त और नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान एक अस्थायी नंबर की टैक्सी में सवार दो व्यक्तियों पर शक हुआ और उन्हें रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चरस मिली।

ये भी पढ़ें

🔴 सिरमौर: पांवटा साहिब में कार से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार

🔴 राजगढ़ बैंक धोखाधड़ी मामला: SBI से 6.90 करोड़ रूपए लोन लेकर मशीनरी हटाने का आरोप, केस दर्ज

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम दयाल और बालक राम, निवासी ग्राम भराड़ा, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा के तौर पर हुई है।

थाना डलहौजी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और गंतव्य की जांच भी शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.