सिरमौर: जिला परिषद वार्डों के परिसीमन की अंतिम
अधिसूचना जारी, कई नई ग्राम सभाओं का गठन
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में जिला परिषद के वार्डों के परिसीमन (Delimitation) की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि यह अधिसूचना जन साधारण के अवलोकन और सूचना हेतु जिला परिषद कार्यालय, संबंधित पंचायत समितियों के कार्यालयों तथा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध रहेगी।
Also Read
🔴 राजगढ़ में सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर रोका ट्रैफिक, पुलिस ने की कार्रवाई
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर के ग्राम सभा क्षेत्रों का विभाजन एवं पुनर्गठन कर नई ग्राम सभाओं के गठन/स्थापना संबंधी अधिसूचना भी जारी की गई है। इसके तहत विभिन्न विकास खंडों में नई ग्राम सभाओं का गठन प्रस्तावित है।
इन विकास खंडों में होगा पुनर्गठन
विकास खंड राजगढ़: ग्राम सभा कोटला बांगी व डिब्बर से नई ग्राम सभा कडौली दोची।
विकास खंड संगड़ाह: ग्राम सभा सांगना से नई ग्राम सभा गाताधार स्थित मंडवाच तथा ग्राम सभा भवाई से नई ग्राम सभा कुफर-कैंथू।
विकास खंड ददाहू: ग्राम सभा भाटगढ़ से नई ग्राम सभा चाड़ना।
विकास खंड नाहन: ग्राम सभा कालाअंब से दो नई ग्राम सभाएं मोगीनंद और नगल सुकेती। ग्राम सभा मात्तर से नई ग्राम सभा नलका तथा ग्राम सभा नाहन से नई ग्राम सभा नाहन-II (मुख्यावास स्थित खजूरना)।
विकास खंड शिलाई: ग्राम सभा बान्दली से नई ग्राम सभा सियासू।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि उपरोक्त पुनर्गठन के दृष्टिगत जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों के नामों एवं संबंधित ग्राम सभाओं की संख्या में आंशिक संशोधन संभव है, जिसका उल्लेख अंतिम अधिसूचना में किया जाएगा।
