Home क्राइम राजगढ़ में सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर रोका ट्रैफिक, पुलिस ने की कार्रवाई

राजगढ़ में सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर रोका ट्रैफिक, पुलिस ने की कार्रवाई

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: राजगढ़ में यातायात बाधित करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल में सार्वजनिक सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रणबीर कुमार, निवासी धार कलोनी, डा. कोटला पंजोला, तह. पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

Also Read

🔴 दफनाने से पहले खुली सच्चाई: सोलन में सौतेले पिता ने मासूम का गला दबाकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने गाड़ी के कल-पुर्जे, गैस सिलेण्डर और प्लास्टिक क्रेट सड़क पर रखकर यातायात और आम जनता के आनेजाने में बाधा पहुंचाई थी। लिहाजा, उसके खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में बीएनएस की धारा 285 के तहत केस दर्ज किया गया है। बहरहाल, पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने निजी सामान को सार्वजनिक सड़क या रास्ते में इस प्रकार न रखें जिससे यातायात बाधित हो या दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो। सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करना दंडनीय अपराध है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.