Home क्राइम दफनाने से पहले खुली सच्चाई: सोलन में सौतेले पिता ने मासूम का गला दबाकर की हत्या

दफनाने से पहले खुली सच्चाई: सोलन में सौतेले पिता ने मासूम का गला दबाकर की हत्या

by Dainik Janvarta
0 comment

सोलन में सनसनी: दफनाने से पहले खुला राज, सौतेले पिता ने ही दबाया था मासूम का गला

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा क्षेत्र में ढाई साल के मासूम की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। जिस बच्चे की मौत को पहले सामान्य हादसा बताया जा रहा था, वही मामला पोस्टमार्टम के बाद दिल दहला देने वाली सच्चाई में बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मासूम की गला दबाकर हत्या की गई थी और आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका सौतेला पिता ही निकला।

ऐसे खुला पूरा मामला

28 फरवरी की शाम पुलिस को सूचना दी गई कि सलोगड़ा में नेपाल मूल के ढाई साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार बच्चा आंगन में खेलते समय गिर पड़ा था और उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read

🔴 सिरमौर: पांवटा साहिब में कार से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार

🔴 सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता: 2021 के एक मामले में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

🔴 कृषि विपणन बोर्ड ऑडिट रिपोर्ट: 110.63 करोड़ की अग्रिम राशि लंबित, मंडी समितियों के खातों में 49.25 करोड़ का अंतर

शव को घर ले जाया गया और दफनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। लेकिन 1 मार्च की सुबह जब बच्चे को दफनाने ले जाया जा रहा था, तभी कुछ ग्रामीणों ने मौत पर संदेह जताया और पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली कहानी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत सामान्य नहीं है। इसके बाद बच्चे के सगे पिता ने पुलिस थाना सोलन में हत्या का मामला दर्ज करवाया।

पालन-पोषण को लेकर चल रहा था विवाद

जांच में सामने आया कि आरोपी राज थापा (निवासी नेपाल) का अपनी पत्नी और उसके पहले पति के साथ बच्चे के पालन-पोषण को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार 10-12 दिन पहले भी इसको लेकर कहासुनी हुई थी। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि रंजिश के चलते 28 फरवरी को आरोपी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

सोलन के पुलिस अधीक्षक टी. साई दत्तात्रेय वर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.