नाहन: त्रिलोकपुर में नशे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, NSUI ने निकाली जागरूकता रैली
नाहन (सिरमौर)। नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर युवाओं में चिंता अब खुलकर सामने आने लगी है। मंगलवार को त्रिलोकपुर में NSUI के बैनर तले चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ एक प्रभावशाली जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का नेतृत्व नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया। इस दौरान युवाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर बाजार क्षेत्र में मार्च किया तथा आमजन से नशे से दूर रहने और समाज को इस बुराई से बचाने की अपील की।
Also Read
👉 सिरमौर: पांवटा साहिब में कार से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
रैली में मनदीप ठाकुर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। युवाओं ने नारेबाजी के माध्यम से प्रशासन से भी नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रशिक्षण शिविर का समापन भी
इससे पूर्व त्रिलोकपुर में चल रहे NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन भी विधायक अजय सोलंकी की मौजूदगी में किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि युवा शक्ति यदि सकारात्मक दिशा में संगठित हो जाए तो समाज से कई बुराइयों का अंत संभव है। उन्होंने युवाओं को संगठन को मजबूत करने, सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
