अब गड्ढों से राहत: कालाअंब से डिंगरवाला तक NH-07 पर टायरिंग शुरू
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब–पांवटा साहिब मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 07 की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलती नजर आ रही है। कालाअंब से डिंगरवाला तक करीब 6 किलोमीटर हिस्से में टायरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जनता को हो रही थी परेशानी
बीते कई महीनों से सड़क पर बने गहरे गड्ढे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे। नाहन, रेणुकाजी, पांवटा साहिब, देहरादून और हरिद्वार की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को रोजाना जाम, झटकों और वाहन खराब होने की समस्या झेलनी पड़ रही थी।
ये भी पढ़ें
👉 सिरमौर: पांवटा साहिब में कार से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
जनहित में भेजा प्राकलन बनाकर
लोगों की लगातार शिकायतों और मांगों के बाद विभाग ने केंद्र सरकार को प्राकलन भेजा था। अब बजट स्वीकृत होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) द्वारा टायरिंग का कार्य शुरू किया गया है।
अधिकारी का बयान
अधिशाषी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि सड़क सुधार कार्य के साथ-साथ मोगीनंद क्षेत्र में बरसाती जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पक्की नाली भी बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त न हो।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय निवासियों राकेश, नरेश, रमेश गोयल, विक्रम सिंह, दिनेश और अमित ने कहा कि यदि समय रहते मरम्मत न होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की।
