Home शिक्षा सिरमौर: त्रिलोकपुर विद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने हिमाचल-केरल की संस्कृति से जीता दिल

सिरमौर: त्रिलोकपुर विद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने हिमाचल-केरल की संस्कृति से जीता दिल

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर विद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम, हिमाचल-केरल की संस्कृति की झलक

नाहन (सिरमौर)। देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता को साकार रूप देने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में सोमवार को आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिमाचल और केरल की संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति परंपराओं रीति-रिवाज और खान-पान के बारे में अवगत कराया गया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक झलक, हिमाचल और केरल की विशेषताओं पर फोकस

त्रिलोकपुर विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश और केरल राज्य की संस्कृति और विशेषताओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई और विद्यार्थियों ने चित्रकला मॉडल और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दोनों राज्यों की विविधता को बखूबी दर्शाया। बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी ने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों को बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।

ये भी पढ़ें

🔴 हि. प्र. बोर्ड परीक्षा 2026: 3 मार्च से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 2,384 केंद्रों पर 1.84 लाख छात्र देंगे परीक्षा

🔴 सिरमौर: कालाअंब में 31 मार्च तक लगेंगे 12,500 स्मार्ट मीटर, बिल बढ़ने की शिकायतों पर विभाग ने कही ये बात

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिलोकपुर विद्यालय की प्रवक्ता प्रीति नेगी ने किया, जबकि विवेक चौहान ने कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उक्त सारी गतिविधियां एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज की उपस्थिति में संपन्न हुई।

एसएमसी प्रधान ने की सराहना

एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा–
“इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति और रीति-रिवाज को जानने का अवसर मिलता है। इससे बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना भी बढ़ती है।”

कार्यक्रम के दौरान त्रिलोकपुर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर सहित अन्य अध्यापक गण और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.