Home शिक्षा हि. प्र. बोर्ड परीक्षा 2026: 3 मार्च से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 2,384 केंद्रों पर 1.84 लाख छात्र देंगे परीक्षा

हि. प्र. बोर्ड परीक्षा 2026: 3 मार्च से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 2,384 केंद्रों पर 1.84 लाख छात्र देंगे परीक्षा

by Dainik Janvarta
0 comment

बोर्ड परीक्षा 2026: प्रदेश के 2,384 केंद्रों पर 3 मार्च से 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, 1.84 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से पूरे प्रदेश में शुरू हो रही हैं। इस वर्ष नियमित और एसओएस श्रेणी के कुल 1,84,618 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रदेशभर में 2,384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

पहले दिन ये होंगे पेपर

परीक्षाओं के पहले दिन 10वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।

पहली बार जंबल सीरीज सिस्टम

इस बार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। पहली बार एक ही प्रश्नपत्र को ए, बी और सी सीरीज में जंबल तरीके से तैयार किया गया है, ताकि नकल की संभावना को कम किया जा सके।

ओएमआर शीट पर होंगे बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के उत्तर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर ही भरने होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिका के साथ दी गई ओएमआर शीट में ही जवाब अंकित करना अनिवार्य होगा।

Also Read

🔴 सिरमौर: कालाअंब में 31 मार्च तक लगेंगे 12,500 स्मार्ट मीटर, बिल बढ़ने की शिकायतों पर विभाग ने कही ये बात

सात स्तर की सुरक्षा, CCTV से निगरानी

परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए सात तरह की निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

48 घंटे में जारी होगी उत्तर कुंजी

इस बार बोर्ड बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। परीक्षा संपन्न होने के 48 घंटे के भीतर संबंधित विषय की आंसर की उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने में सुविधा मिलेगी।

10वीं में ड्यूल एग्जाम सिस्टम

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वीं कक्षा में ड्यूल एग्जाम सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत विद्यार्थियों को परीक्षा का दूसरा अवसर भी मिलेगा।

ऑनलाइन होगी हर केंद्र की मॉनिटरिंग

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में 12 विशेष डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां से प्रत्येक जिले के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।

बोर्ड ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.