Home हादसा शिलाई हादसा: NH-707 पर टिप्पर की टक्कर से व्यक्ति घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिलाई हादसा: NH-707 पर टिप्पर की टक्कर से व्यक्ति घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई में टिप्पर की टक्कर से व्यक्ति घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिलाई। जिला सिरमौर के शिलाई में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पुलिस थाना शिलाई में एक टिप्पर चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेन्द्र चौहान पुत्र प्रेम सिंह चौहान, निवासी गांव चालना, डाकघर पन्दरानू, तहसील जुब्बल, जिला शिमला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 1 मार्च 2026 को वह अपने गांव के करीब 30 अन्य लोगों के साथ चालदा महाराज जी का डोरिया छोड़ने शिलाई पश्मि की ओर जा रहे थे।

बताया गया कि जब वे शिलाई से कुछ दूरी पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग-707 (NH-707) पर अपनी सही दिशा में चल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे टिप्पर (HP85-2941) ने उनके साथ चल रहे गांव निवासी सुरेश कुमार को टक्कर मार दी।

Also Read

🔴 सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता: 2021 के एक मामले में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

टक्कर लगने के बाद सुरेश कुमार सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए भेजा गया।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.