पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में प्रशिक्षण ले रही सिरमौर की महिला प्रशिक्षु की टीएमसी में मौत
कांगड़ा/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में प्रशिक्षण ले रही सिरमौर की महिला प्रशिक्षु की टांडा मेडिकल कॉलेज में रविवार को मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी।
जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले की महिला प्रशिक्षु नेहा शर्मा बतौर आरक्षी भर्ती होकर फरवरी माह में ही प्रशिक्षण के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह (कांगड़ा) आई थी।
प्रशिक्षण के दौरान ही उसे अचानक पेट में दर्द हुआ और उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे अल्सर की गंभीर समस्या बताई और उपचार शुरू किया।
Also Read
🔴 पंडोह सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से अमृतसर के युवक की मौत, मणिकर्ण जा रहा था बाइक सवार
शनिवार को उसकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और रविवार को उसने अंतिम सांस ली। नेहा शर्मा की अचानक मौत से परिवार और क्षेत्रवासी सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि नेहा शर्मा एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। नेहा के साथी प्रशिक्षुओं और पीटीसी के कर्मचारियों ने उसके बेहतर उपचार के लिए वित्तीय सहायता भी की थी।
बहरहाल, शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पीटीसी के रविवार के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया और सोमवार के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। आज पीटीसी डरोह में नेहा कीआत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
