पांवटा साहिब: यमुना पार्क में युवक पर हमला, 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के यमुना पार्क में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बेहड़ेवाला निवासी जतिन सैणी पुत्र राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा हुआ था। इसी दौरान 5-6 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।
Also Read
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3) और 190 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाई गई है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
