Home राज्य सिरमौर में आरटीओ की सख्ती: स्कूली बच्चों से भरी निजी वैन जब्त, बिना फिटनेस-परमिट चल रही बस पर 4.47 लाख जुर्माना

सिरमौर में आरटीओ की सख्ती: स्कूली बच्चों से भरी निजी वैन जब्त, बिना फिटनेस-परमिट चल रही बस पर 4.47 लाख जुर्माना

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्त आरटीओ, निजी वैन व बिना परमिट स्कूल बस जब्त; 4.47 लाख का जुर्माना

नाहन/पांवटा साहिब। जिला सिरमौर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। शुक्रवार को पांवटा साहिब उपमंडल में विशेष निरीक्षण अभियान चलाते हुए आरटीओ टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक निजी वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था, जबकि एक स्कूल बस बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर दौड़ती मिली। दोनों वाहनों को मौके पर जब्त कर दिया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सोना चंदेल के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में कुल 12 वाहनों के चालान काटे गए। विभिन्न उल्लंघनों के चलते 4,47,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जब्त किए गए वाहनों को संबंधित पुलिस चौकियों और थानों के सुपुर्द किया गया है।

Also Read

🔴 हमीरपुर में खुलेगा ट्रांसपोर्ट विंग और अर्बन डेवलपमेंट कार्यालय, CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान

निजी वैन में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे बच्चे

माजरा क्षेत्र के समीप निरीक्षण के दौरान टीम ने एक निजी वैन को रोका, जिसमें स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि वाहन स्कूल परिवहन के लिए अधिकृत नहीं था। बच्चों की सुरक्षा से समझौता मानते हुए वाहन को तुरंत इंपाउंड कर माजरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

बिना फिटनेस और परमिट चल रही थी स्कूल बस

कार्रवाई के दौरान एक स्कूल बस के दस्तावेजों की जांच में भी गंभीर खामियां पाई गईं। बस के पास वैध परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था। ऐसे में बस को भी जब्त कर लिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डंपर भी कार्रवाई की जद में

पुलिस पोस्ट बांगरण के पास दो डंपर नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। दोनों को जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया है।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

आरटीओ ने बताया कि 19 फरवरी को चलाए गए अभियान में 22 वाहनों के चालान किए गए थे। इनमें 12 वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए। उस कार्रवाई में 14.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था। साथ ही संबंधित वाहनों के पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

स्कूल प्रबंधन को चेतावनी

परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और नियमित मरम्मत सुनिश्चित की जाए। नियमों की अनदेखी पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.